Iमोहकमपुर क्षेत्र के राजेश्वरी पुरम के निवासी लंबे समय से अधूरे विकास कार्यों और जल निकासी न होने से परेशान हैं। आए दिन हो रहे जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
I
Iलोगों का कहना है कि पुरानी सड़क के उपर ही नई सड़क बना दी गई है जिससे घर नीचे और सड़क ऊंची हो गई है। इससे सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। काम को अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण समस्या और भी गंभीर हो गई है। साथ ही जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे जलभराव हो रहा है। साथ ही वहां हो रहे कीचड़ से स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को पैदल चलने में मुश्किलें हो रही हैं।
I
I
I
Iलोगों ने बताया कि शिकायत किए जाने पर नौ महीने पहले काम को पूरी तरह से रोक दिया गया था। क्षेत्र में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बरसात के दिनों में घरों में पानी घुस आता है। मुख्य सड़क का निर्माण अब तक नहीं हुआ है, और स्थानीय लोगों को केवल आश्वासन ही मिले हैं।
I
I
I
I
I
I
I
Iनई सड़क को पुरानी सड़क के ऊपर ही बना दिया गया है जिससे घर नीचे हो गए हैं। इसके अलावा सड़क को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवाजाही में समस्या हो रही है। शिकायत किए जाने पर काम को बीच में ही रोक दिया गया। -
बीआर जोशी
I
Iसड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे परेशानी होती है। बारिश की वजह से काम भी बंद है। अभी के लिए गड्ढों को भर दिया जाना चाहिए, जिससे आवाजाही सुचारू हो सके। ऐसा न होने पर मार्ग पर हो रहे कीचड़ से परेशानी हो रही है। -
बीएस चौधरी
I
I
I
Iसड़क को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे बारिश का पानी घरों में आ जाता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे सारा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इसके लिए सोकतों का इंतजाम होना चाहिए।
- भगवत सिंह चौहान
I
Iक्षेत्र में कई बार जंगली हाथी व जंगली सुअर आ जाते हैं, जो तोड़-फोड़ करते हैं। जानवरों के क्षेत्र में घुसने से जान का भी खतरा रहता है। जबकि सड़क की बदहाली लोगों को काफी परेशान कर रही है। इन्हें ठीक किया जाना चाहिए।
- कमल कुकरेती
I
I
I
I-
I
Iएक लेन का काम छूटा है बाकी काम कर दिया गया है। साथ ही बारिश के बाद ही डामरीकरण किया जा सकता है। सड़क के ऊपर कहीं भी सड़क नहीं बनी है। सभी सड़कों को खोदकर बनाया गया है। जल निकासी की व्यवस्था करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। - अनिल रावत, सहायक अभियंता यूयूएसडीएI