फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से हो रहा विकास : हेमंत द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीकेटीसी अध्यक्ष बोले, ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का उत्तराखंड का दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा नेता एवं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास हो रहा है।
विज्ञापन

द्विवेदी ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए प्रदेशभर से लोग पहुंच रहे हैं। यह समारोह में ऐतिहासिक होगा। राज्य ने बीते 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन व तीर्थाटन में उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण में ऑलवेदर रोड, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों व बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे प्रस्ताव जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाई दी है। प्रदेश सरकार व बीकेटीसी की ओर से देवभूमि की परंपरा, संस्कृति व आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डबल इंजन सरकार में केंद्र व राज्य पोषित योजनाएं बिना रुकावट के समय पर संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें