फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का विकास सामूहिक जिम्मेदारी : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलन के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों और अमर शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को प्रदेशवासी सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते रहेंगे। उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया और अनेक आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप ही राज्य का गठन हुआ।
शहीदों की भावनाओं और आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का विकास करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार राज्य के समग्र, संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों और स्थानीय लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का आदर्श व अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमें राज्य आंदोलन की मूल भावना को अपने कार्यों में प्रतिबिंबित करना होगा। इसके लिए प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए सरकार और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें