फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवभूमि वीरता, बलिदान और सेवा की परंपराओं का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यपाल ने थल सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने थल सेना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा को नमन किया।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की सुरक्षा, सम्मान और आत्मगौरव की रक्षा में लगे हमारे सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, उन वीरों के प्रति संपूर्ण राष्ट्र कृतज्ञता के भाव से नतमस्तक है। सैनिकों और उनके परिवारों का त्याग भारत की शक्ति और संकल्प का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना ने केवल युद्धभूमि में ही नहीं बल्कि शांति, आपदा और संकट के समय भी मानवता की सेवा कर देशवासियों का विश्वास सुदृढ़ किया है। सेना का साहस, समर्पण और अनुशासन राष्ट्र को सुरक्षित रखने के साथ-साथ समाज को दिशा भी देता है। उन्होंने उत्तराखंड को देश की रक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह देवभूमि वीरता, बलिदान और सेवा की जीवंत परंपराओं की प्रतीक है। यहां के नागरिकों का सैन्य सेवाओं में निरंतर योगदान और पीढ़ियों से चली आ रही देशभक्ति की विरासत संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें