फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड: आश्वासन के बाद तीर्थपुरोहितों का धरना स्थगित

Sun, 20 Sep 2020 08:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

  • डीएम ने तीर्थपुरोहितों से देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर मांगी आपत्तियां
  • कहा, बोर्ड के बाइलॉज में शामिल की जाएगी तीर्थपुरोहितों की आपत्ति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर बोर्ड के सदस्य, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद तीर्थपुरोहितों ने गंगोत्री धाम में 88 दिन से चल रहा धरना स्थगित कर दिया है। डीएम मयूर दीक्षित ने तीर्थपुरोहितों से देवस्थानम प्रबंधन एक्ट को लेकर उनकी आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं। 

विज्ञापन


रविवार को बोर्ड के सदस्य गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की मौजूदगी में जिला सभागार तीर्थपुरोहितों एवं जिला प्रशासन के बीच वार्ता हुई, जिसमें तीर्थपुरोहितों ने देवस्थानम प्रबंधन को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। तीर्थपुरोहितों ने स्पष्ट किया कि धाम की तमाम परिसंपत्तियां, दान आदि उनका अधिकार है, वे सरकार को इसका अधिग्रहण नहीं करने देंगे।

उन्हें सरकार द्वारा बोर्ड के माध्यम से धामों एवं देवस्थानों में यात्री सुविधाओं का विकास करने से कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही बोर्ड का बाइलॉज तैयार होने तक धाम में किसी भी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन


डीएम मयूर दीक्षित ने तीर्थपुरोहितों से एक्ट को लेकर उनकी आपत्तियां एवं सुझाव तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। ताकि तीर्थपुरोहितों के हक हकूक एवं अधिकारों को संरक्षित रखते हुए बोर्ड का बाइलॉज तैयार कराया जा सके। साथ ही उन्होंने बोर्ड के सीईओ को बाइलॉज में तीर्थपुरोहितों के सुझाव शामिल करने के लिए उनके साथ बैठक करने को कहा।

डीएम ने तीर्थपुरोहितों से गंगोत्री धाम में चल रहे धरने को स्थगित करने की अपील की। डीएम के आश्वासन पर तीर्थपुरोहितों ने गंगोत्री धाम में 88 दिन से चल रहा धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि तीर्थपुरोहितों के सहयोग से धामों के व्यवस्थित विकास के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। आपसी बातचीत से ही इन प्रयासों को गति दी जाएगी। 

बैठक में एसपी पंकज भट्ट, एसडीएम देवेंद्र नेगी, बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल, अरुण सेमवाल, संजीव सेमवाल, हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, सुभाष सेमवाल, उमा रमण सेमवाल, मानेंद्र सेमवाल, मुकेश सेमवाल आदि तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें