फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जर्मनी में भारत की झोली में डाला गोल्ड

Sat, 30 Jun 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
devanshi rana
विज्ञापन

जर्मनी के सुहल में खेले जा रहे निशानेबाजी के आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर में देवांशी राणा ने स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


देवांशी राणा ने यह पदक सौरभ चौधरी के साथ मिलकर जीता। देवांशी की कामयाबी के बाद राज्यभर में खुशी का माहौल है। बता दें कि देवांशी राणा नामचीन निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा की पोती हैं। मिक्सड में दोनों निशानेबाजों ने 478.9 स्कोर कर यह स्वर्ण पदक जीता है। प्रतिस्पर्धा में भारत की निशानेबाजी मनु भाकर और अनमोल की जोड़ी को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में देवांशी राणा आठवें स्थान पर रहीं थी।

21 से 29 जून तक जर्मनी में आयोजित आइएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग में उत्तराखंड की देवांशी राणा भारतीय महिला जूनियर टीम से प्रतिभाग कर रही हैं। देवाशी ने टीम इवेंट में मनु भाष्कर, महिमा अग्रवाल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में कास्य पदक जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को दो स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं देवांशी

devanshi rana - फोटो : amar ujala
देवांशी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को दो स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं। देवांशी राणा और मनु भाकर महिमा की भरतीय जोड़ी ने 25 मी स्पोर्ट्स पिस्टल में स्वर्ण पदक भारत के नाम किया था।

देवांशी राणा को ओएनजीसी इस्पांसर कर रही है। प्रतियोगिता में देवांशी राणा के पिता जसपाल राणा टीम के कोच और चाचा सुभाष राणा ज्यूरी की भूमिका में थे। 

देवांशी मूल रूप से टिहरी जिले के थत्यूड़ ब्लॉक के थीलामाऊ गांव की निवासी हैं, जबकि उनका परिवार सहसपुर स्थित मंझौन में रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें