फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रात्रि प्रवास पर झूसोऊ गांव पहुंची देव पालकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मन्नत पूरी होने पर बृहस्पतिवार को बमराड़ गांव से शिलगूर और बिजट देवताओं की पालकियां एक रात प्रवास पर झूसोऊ गांव निवासी गेंदा सिंह के घर पहुंची। लोगों ने देवता के दर्शन कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


खत समाल्टा के के बमराड़ गांव में शिलगूर और बिजट देवता का प्राचीन मंदिर है। गेंदा सिंह ने बताया कि तीन पीढ़ी पूर्व उनके एक बुजुर्ग ने देवताओं को अपने यहां आमंत्रित किया था, लेकिन अब उन्हें देव पालकियों को अपने पैतृक घर ले जाने का अवसर मिला। करीब 4 बजे देवताओं के पद चिह्नों सहित पालकियां गेंदा सिंह के आवास पर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पालकियों को घर में प्रवेश कराया गया। रातभर लोगों ने देवता की महिमा का गुणगान किया। भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर पुजारी अनिल जोशी, बजीर विपिन तोमर,भंडारी अमर सिंह चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, देव ठाणी बिक्रम सिंह रावत, सुल्तान सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें