‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में डेथ क्लेम पर जोर
ईपीएफओ की ओर से हर महीने आयोजित होने वाले ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में इस बार डेथ क्लेम मुख्य विषय होगा। 28 अगस्त को हरिद्वार के सिडकुल, देहरादून में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल, टिहरी गढ़वाल में पनांबी तपोवन रिजॉर्ट, चमोली में नगरपालिका कार्यालय नंदप्रयाग और नगर निगम कार्यालय श्रीनगर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पांच दिन में करना होगा क्लेम का निपटारा
ईपीएफओ को डेथ क्लेम का निपटारा दावा पत्र मिलने के पांच दिन के भीतर करना होगा। कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 अधिनियम के पैरा 72 (5) (सी) के तहत निपटारा होगा।
ये भी पढ़ें...Dehradun News: दो बजते ही सचिवालय के अनुभागों में छा जाता है लंच ब्रेक से सन्नाटा, जानिए क्या कहता है शासनादेश
डेथ क्लेम के निपटारे के लिए 450 कंपनियों को ईमेल भेजकर ब्योरा मांगा गया है। डाटा मिलने के बाद जांच की जाएगी कि किस कर्मचारी के निधन के बाद डेथ क्लेम नहीं हो पाया है। ईपीएफओ की तरफ से उनका क्लेम किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। हमारा मकसद जरूरतमंदों तक उनके हक का पैसा पहुंचाना है।
-विश्वजीत सागर, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ