फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुना नदी से कलश भर कर भेजा सैन्यधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश को लेकर वाहनों से डाकपत्थर स्थित विश्राम गृह पहुंचे पूर्व सैनिक
विज्ञापन


डाकपत्थर स्थित यमुना नदी से जल संग्रह यात्रा के तहत कलश भर कर देहरादून स्थित सैन्य धाम भेजा गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) जेएस चंद शामिल हुए।



पूर्व सैनिक शनिवार की सुबह टोंस, यमुना और अमलावा के संगम पर डाकपत्थर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भरा। जिसके बाद पूर्व सैनिक वाहनों में रैली के रूप में कलश को लेकर डाकपत्थर स्थित विश्राम गृह पहुंचे। वहां पर आयोजित कार्यक्रम को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। सैन्य धाम को उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में स्थापित किया जा रहा है। सैन्य धाम से आने वाली पीढि़यों को प्रेरणा मिलेगी। कहा कि अमर शहीदों को स्मृति को देश हमेशा याद रखेगा। जिसके बाद कलश को वाहन में रखकर सैन्य धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाॅक प्रतिनिधि विकासनगर हवलदार (सेवानिवृत्त) सुरेश नौटियाल ने बताया कि तीन जुलाई को सैन्य धाम शौर्य स्थल पर अमर ज्योति स्तंभ का शिलान्यास किया जाना है। जिसके लिए प्रदेश की सभी पवित्र नदियों से जल संग्रह किया जा रहा है। इससे पूर्व अक्टूबर 2022 में शहीदों के घरों की आंगन की मिट्टी को एकत्र किया गया था। मिट्टी और जल को अमर ज्योति स्तंभ के शिलान्यास में प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर कैप्टन (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह सजवाण, कैप्टन (सेवानिवृत्त) महेंद्र सिंह नेगी, हवलदार (सेवानिवृत्त) जोगिंदर सिंह, हवलदार (सेवानिवृत्त) मोहर सिंह, सूबेदार (सेवानिवृत्त) जिनेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें