फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से हरी झंडी मिलने के बावजूद एक साथ सभी बसों का संचालन नहीं करेगा परिवहन निगम प्रबंधन ---- पहले चरण में सभी डिपो से चुनिंदा बसों का होगा संचालन --यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बढ़ाई जाएगी गाड़ियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से हरी झंडी मिलने के बावजूद एक साथ सभी बसों का संचालन नहीं करेगा परिवहन निगम प्रबंधन ---- पहले चरण में सभी डिपो से चुनिंदा बसों का होगा संचालन --यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बढ़ाई जाएगी गाड़ियों की संख्या माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राज्य सरकार की ओर से परिवहन निगम की बसों का किराया दोगुना किए जाने के बावजूद परिवहन निगम प्रबंधन एक साथ सभी बसों के संचालन के पक्ष में नहीं है। परिवहन निगम अधिकारियों का मानना है कि पहले चरण में सिर्फ चुनिंदा डिपो से ही कुछ बसों का संचालन किया जाए। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़े, उसी अनुसार बसों की संख्या भी बढ़ाई जाए। . दूसरी ओर परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि गाड़ियों के संचालन को लेकर योजना तैयार की जा रही है। और जल्द ही गाड़ियों को सड़कों पर उतारा जाएगा। बता दें कि एक दिन पूर्व राज्य सरकार ने फैसला लेते हुए रोडवेज बसों के साधारण बसों के किराए में दोगुना और वोल्वो बसों के किराए में तीन गुना की वृद्धि कर दी थी। इसके साथ ही सरकार ने परिवहन निगम प्रबंधन को बसों के संचालन को लेकर हरी झंडी दे दी। लेकिन फिलहाल परिवहन निगम प्रबंधन ने अभी बसों को संचालित नहीं किया है ल।लेकिन परिवहन निगम के अधिकारियों का मानना है कि सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बावजूद एक साथ सभी बसों का संचालन नहीं किया जा सकता है। निगम अधिकारियों का मानना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए ही चरणबद्ध तरीके से बसों के संचालन किया जाए। नाम ना छापने की शर्त पर परिवहन निगम के एक आला अधिकारी ने बताया कि फिलहाल योजना के पहले चरण में सभी डिपो से एक या दो बसों का संचालन किया जाए। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़े उसी अनुसार गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जाए। अधिकारियों का मानना है कि बगैर यात्रियों के खाली बसों को सड़कों पर दौड़ आना किसी भी सूरत में उचित नहीं होगा। इससे परिवहन निगम को और अधिक वित्तीय घाटा उठाना पड़ेगा। वही महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि गाड़ियों के संचालन को लेकर योजना तैयार की जा रही है और जल्दी गाड़ियों को सड़कों पर उतारा जाएगा। महाप्रबंधक दीपक जैन का भी मानना है कि यात्रियों की संख्या के अनुसार ही गाड़ियों का संचालन किया जाए। ताकि परिवहन निगम को घाटा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें