फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर किया संगठन मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रांतीय उपाध्यक्षों ने की हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बृहस्पतिवार को हुई। इसमे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठन को बहुत उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को सुदृढ़ व सशक्त बनाने के लिए अपने प्रभार वाले जिलों में जिलाध्यक्ष के साथ मिल कर नगर इकाइयों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने को प्राथमिकता देंगे।  प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारे विशाल संगठन के वरिष्ठ सहयोगी अपने प्रभार वाले जिलों में संगठन की प्रत्येक गतिविधियों पर नज़र रखेंगे । कॉन्फ्रेंसिंग में संगठन के चेयरमैन यशपाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल गोयल, संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व महामंत्री प्रकाश मिश्रा, एन सी तिवारी, राजेश अग्रवाल, गुलशन छावडा, प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल पुरौला, माधव प्रसाद सेमवाल जोशीमठ, राकेश डिमरी जी कर्णप्रयाग, महेश जोशी खटीमा, प्रमोद गोयल रूडकी, अरविंद मंगल हरिद्वार, ओम प्रकाश अरोरा रुद्रपुर, प्रमोद जोहर रुड़की, किशन गुर्रानी अल्मोड़ा, मनोज अरोरा कौसानी ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें