गोपेश्वर में सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सेवास्तंभ की जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आईटी और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारत रत्न पर सवाल
गोपेश्वर नगर के डॉ. भगवती प्रसाद पुरोहित की ओर से सोशल साइड फेसबुक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कुछ टिप्पणी की गई है। इसमें उन्होंने जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल करने और आजादी के आंदोलन में अंबेडकर की ओर से विरोध करने की बात कहते हुए, उन्हें दिए गए भारत रत्न पर भी सवाल उठाए गए।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि सेवा स्तंभ सेवास्तंभ की जिलाध्यक्ष बसंती राय ने डॉ. भगवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डॉ. भगवती महाविद्यालय गोपेश्वर में राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता हैं। मामले में सीओ शैलेंद्र सिंह को जांच सौंप दी गई है। जांच के बाद मिली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।