फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के समझाने पर माने उप प्रधान

विज्ञापन
कालसी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे उप प्रधान को समिति की जांच रिपोर्? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कोटी के आंगनबाड़ी केंद्र-2 में तैैनात कार्यकर्ता के चयन के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे उप प्रधान सुशील कुमार ने बृहस्पतिवार हड़ताल समाप्त कर दी। बाल विकास परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र सिंह भंडारी ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन पर सवालिया निशान उठाते हुए बीते बुधवार को उप प्रधान कालसी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरने पर बैठ गए थे। प्रधान का आरोप था कि कार्यकर्ता का चयन गलत तरीके से हुआ है। जिला स्तरीय जांच समिति की जांच रिपोर्ट में भी कार्यकर्ता को बचाने के प्रयास किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने आंदोलनरत उप प्रधान को समिति की जांच रिपोर्ट की छायाप्रति उपलब्ध कराई, जिसके बाद उप प्रधान ने आंदोलन समाप्त कर दिया। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी मिलीभगत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके विरोध में वह न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। भूख हड़ताल समाप्त होने पर विभागीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें