भू-वैज्ञानिक को गांव का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा
राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास की व्यवस्था की जांच की
उप जिलाधिकारी कालसी युक्ता मिश्रा ने लखवाड़ गांव में रास्तों और मकानों में आई दरारों का निरीक्षण किया।भू-वैज्ञानिक से फोन पर बात कर गांव के निरीक्षण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा।
शनिवार को लक्सयार और दौ गांव में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद एसडीएम ने लखवाड़ गांव का निरीक्षण किया। एसडीएम भू-धंसाव से रास्तों और मकानों को हुए नुकसान को देखा। वहीं प्राथमिक विद्यालय, राजीकय इंटर कॉलेज और धनपोऊ स्थित राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास की व्यवस्था की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक अनुपस्थित पाई गई। वार्डन ने बताया कि वह सरकारी कार्य के चलते देहरादून गई है।
छात्रावास में पंजीकृत 50 छात्राओं में 49 उपस्थित थी। सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे, लेकिन गीजर खराब था। छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि दो बाथरूम प्रयोग की स्थिति में नहीं है। उन्होंने वार्डन को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने भोजन सूची की जांच की। वार्डन को व्यावसायिक सिलिंडर का प्रयोग करने और फायर फाइटिंग उपकरणों की समय पर रिफिलिंग के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरें सिंह, यूजेवीएनएल के अधिकारी मौजूद रहे।