फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 12 घंटे बाधित रहा बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक सड़कों पर आया मलबा
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से कट गया है बोसान गांव का संपर्क

बीती शुक्रवार की रात्रि को मलबा आने से बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग करीब 12 घंटे बाधित रहा। जिसके चलते स्थानीय लोगों सहित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश से रात करीब 11 बजे हथियारी के नजदीक मोटर मार्ग बाधित हो गया। जिससे जौनसार बावर क्षेत्र के ग्राम लोहारी, लखवाड़, लक्सयार नागथात आदि ग्रामों सहित यमुनोत्री तथा मसूरी जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें वाया कालसी 15-20 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग निर्माण देहरादून के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेज दी गई थी। सुबह करीब 11 बजे मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया। वहीं दूसरी ओर कालसी तहसील के निकट बोसान मोटर मार्ग भी बीते शुक्रवार की रात्रि से बंद है। जिससे गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा हुआ है।

इसके साथ ही पुरोडी रावना डामठा, बिरमोऊ मोटर मार्ग, रोटा खड्ड अटाल, अणु चिल्हाड़, टुंगरा संपर्क मार्ग, टाइगर फॉल मोटर मार्ग, नराया लोरली, मटियावा मोटर मार्ग, गडोल सकरोल, जगथान मोटर मार्ग, ध्वैरा देऊ मोटर मार्ग समेत एक दर्जन सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन




लोनिवि खंड चकराता के अधिशासी अभियंता एलके गोयल ने बताया कि कुछ सड़कों को छोड़कर शेष सड़कों पर देर शाम तक वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई। सभी प्रमुख मार्ग पर जेसीबी तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें