फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर का बेटा हेरोइन संग दबोचा

Sat, 05 Oct 2013 01:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग के एक अधिकारी के बेटे समेत तीन युवकों को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8.9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजपुर पुलिस को कैनाल रोड पर गैस गोदाम के पास तीन संदिग्ध युवकों की मौजूदगी की सूचना मिली। थानाध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो उनसे हेरोइन मिली।

पढें, पेन और टिफिन में करते हैं हेरोइन ‘सप्लाई’

इस दौरान एक युवक ने खुद को आबकारी विभाग के अधिकारी का बेटा बताते हुए रौब झाड़ने की कोशिश भी की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी विभाग में डिप्टी कमिश्नर
उन्होंने अपने नाम राहुल थापा (20) पुत्र दलबहादुर थापा निवासी डोभालवाला, अमन अकमल पुत्र (22) पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी माजरी सहसपुर और शुभम सेमवाल (19) निवासी विजय पार्क बल्लूपुर बताए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुभम के पिता आत्माराम सेमवाल आबकारी विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं। शुभम सेलाकुई स्थित एक संस्थान में पढ़ रहा है। राहुल थापा पहले भी डालनवाला कोतवाली से मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया है। जबकि अमन सब्जी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें