फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गए आधा दर्जन 'आका'

Sat, 12 Oct 2013 01:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने शुक्रवार को जारी किए तबादला आदेश में आधा दर्जन पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। सभी अफसरों के जिले बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


एनएस डांगी रुद्रप्रयाग अटैच
कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून में तैनात डिप्टी कलैक्टर एनएस डांगी को कार्यमुक्त कर तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के साथ अटैच करने का आदेश जारी हुआ है।

कार्मिक विभाग के उप-सचिव अतर सिंह ने बताया कि डांगी को रुद्रप्रयाग में अन्य राज्यों के आपदा प्रभावित लापता व्यक्तियों के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र के पंजीकरण कार्य के लिए डीएम रुद्रप्रयाग के अधीन तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ तबादला
इसके अलावा नैनीताल में तैनात डिप्टी कलैक्टर अशोक कुमार जोशी को चम्पावत, अल्मोड़ा में तैनात डिप्टी कलैक्टर चन्दन सिंह डोबाल को बागेश्वर, हरिद्वार से डिप्टी कलैक्टर दिनेश प्रताप सिंह को पिथौरागढ़, नैनीताल से डिप्टी कलैक्टर नारायण सिंह नबियाल को अल्मोड़ा जिले में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा डिप्टी कलैक्टर अल्मोड़ा शिवचरण द्विवेदी को बागेश्वर के पद पर दी गई तैनाती के आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें अब नैनीताल भेजा गया है।

यूएसनगर से पिथौरागढ़ भेजे गए डिप्टी कलैक्टर त्रिलोक सिंह की का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें