नोटबंदी के दौरान खातों की जांच के दौरान देहरादून में कई खातों में 20 करोड़ रुपये से ऊपर कैश जमा हो गया।
आयकर विभाग ने जांच पड़ताल शुरू की तो दून के कई लोगों के नाम सामने आए। जब आयकर अधिकारियों ने इनकी जांच की तो पता चला कि उन्होंने कोई कैश जमा ही नहीं किया है।
इससे बैंक सवालों में आ गए हैं। दरअसल, जिन खातों में यह पैसा जमा हुआ है, वह दिल्ली और जयपुर के खाते हैं। नोटबंदी के दौरान नौ नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक दून में भी तमाम खातों में कैश जमा हुआ है।