Iएसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि बकरीद के त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में अधिक फोर्स लगाएं। कहा कि पहले से निर्धारित स्थानों पर ही ईद की नमाज अदा कराई जाए। नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की नई व्यवस्था या प्रथा के संचालन को रोका जाए। सामाजिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों पर नजर रखें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का जुलूस ना निकाला जाए। कुर्बानी को खुले स्थान या किसी ऐसे स्थान पर न किया जाए, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों। निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी की जाए। I