I
IIसेंट जाॅर्ज काॅलेज में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ सीओ मसूरी मनोज असवाल ने किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने गायन, नृृत्य सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आईटीबीपी के जवानों के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आईसीएसई और आईएससी में सर्वोत्तम अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। अगस्त्य बैद को एक लाख और जयंत जैन, निकुंज धंधारिया, सिद्धांत शर्मा को 75000-75000 का चेक दिया गया। बिसमन कौर को उत्कृृष्ट प्रदर्शन के लिए 25000 का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ब्रदर जयासीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिट्टो, ब्रदर फिलिक्स कुमार, कैरेल, राजीव परिहार, भवनेश नेगी, प्रवीन गुसाईं आदि मौजूद रहे।I