फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Season: मानसून सीजन में बंद सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि की तैयारी, 22 जेसीबी तैनात

Sun, 30 Jun 2024 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कालसी- कोटी-क्वानू मोटरमार्ग भी वर्षा काल में अवरुद्ध हो जाता है। मोटर मार्ग खोलने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जेसीबी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन में बंद सड़कों को खोलने के लिए विभागीय तैयारी पूरी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और मोटरमार्गों से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए 22 जेसीबी तैनात की गई है। प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया खंड क्षेत्र में 61 ग्रामीण मार्ग, तीन राज्य मार्ग, पांच हल्के मोटरमार्ग समेत कुल 700 किलोमीटर सड़कें हैं। सभी राज्य और ग्रामीण मोटरमार्गों से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए 11 जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई है। बताया कि मशीनों को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता एलके गोयल ने बताया त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन जेसीबी की व्यवस्था की गई है।

साहिया लोनिवि के पास जौनसार की लाइफलाइन कालसी-चकराता, हरिपुर-कोटी-मीनस, साहिया-क्वानू जैसे बडे मोटर मार्गों हैं। इसके अलावा साहिया-समाल्टा, साहिया-दातनु-बडनु, बिजोऊ बैड-जोशी गांव, हईया-अलसी-सकनी, लाल पुल-राणी गांव, लाल पुल-निथला-बिसोई, पजिटीलानी-चंदोऊ, पजिटीलानी-सुरेऊ-उभरेऊ, चेईथा बैड-लोरली-अस्टाड, साहिया-पानुवा सहित 30 से अधिक ग्रामीण मोटरमार्ग हैं। अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि बरसात में सड़कों से मलबा हटाने के लिए पांच सरकारी और तीन निजी जेसीबी मशीन की व्यवस्था की गई है। मशीनों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


Kedarnath: चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार, यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना
विज्ञापन


भारी वर्षा होने पर कालसी-साहिया-चकराता मोटरमार्ग सबसे अधिक अवरूद्ध होता है। लोक निर्माण विभाग साहिया ने स्लिप जोन के दोनों ओर जेसीबी तैनात कर दी गई है। मार्ग लंबे समय तक बंद रहने पर स्थानीय लोग और पर्यटक यात्रा के लिए कालसी-बैराट खाई या कालसी-नागथात मोटरमार्ग का प्रयोग कर चकराता क्षेत्र तक आवाजाही करते हैं। कालसी- कोटी-क्वानू मोटरमार्ग भी वर्षा काल में अवरुद्ध हो जाता है। मोटर मार्ग खोलने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें