Iउपनल संविदा कर्मियों को नहीं मिला है 10 माह से वेतन
I
Iवन प्रभाग कालसी में विभागीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजितI
उपनल संविदा कर्मचारी संघ कालसी की ओर से रविवार को वन प्रभाग कालसी में विभागीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने सरकार से 10 माह से लंबित वेतन के भुगतान की मांग की। भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
उपनल संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि उनकी ओर से वनाग्नि सुरक्षा, अवैध शिकार, अवैध पातन, अवैध खनन आदि की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जाते है। बावजूद इसके लगभग 10 माह से उनका वेतन और प्रोत्साहन भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा उनके पास आजीविका का अन्य कोई दूसरा साधन नहीं है।
सदस्यों ने कहा कि भुगतान न होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द वेतन के भुगतान मांग की है। कहा कि अगर भुगतान न हुआ तो कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान विभागाध्यक्ष राशिद, उप विभागाध्यक्ष अनुज तोमर, कोषाध्यक्ष शांति सिंह, सचिव सोहन सिंह उपस्थित रहे।