फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू जांच का शुल्क तय, एलाइजा के लगेंगे 1100

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब में डेंगू जांच का शुल्क तय कर दिया है। इसके तहत एनएबीएल से मान्यता प्राप्त चिकित्सालय और लैब में एलाइजा जांच के लिए 1100 रुपये, जबकि अन्य चिकित्सालय और लैब में यह शुल्क 1000 रुपये होगा। वहीं डेंगू के रैपिड टेस्ट का शुल्क 500 रुपये और डेंगू रैपिड (कॉम्बो टेस्ट) के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल स्वास्थ्य विभाग को डेंगू जांच के लिए मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए सीएमओ ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया था। समिति के निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने जांच का शुल्क तय किया है।
निजी अस्पतालों को 20 फीसदी बेड डेंगू मरीजों के लिए रखने होंगे आरक्षित
वहीं हर निजी अस्पताल को 20 फीसदी बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित रखने के लिए भी कहा है। इस संबंध में सीएमओ की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों व लैब में डेंगू टेस्ट की मूल्य सूची लगाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई है। अभी तक यहां डेंगू वार्ड की क्षमता 30 बेड की थी।
विज्ञापन

सभी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब को डेंगू जांच एवं उपचार संबंधी केसों की सूची हर रोज आईडीएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। निर्धारित से ज्यादा शुल्क वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजय जैन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें