जिले में रविवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। इसमें चार मरीज कैलाश अस्पताल और चार मरीज सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। अबतक कुल 779 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 621 मरीज ठीक हो चुके हैं। अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है और 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अबतक की रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर में 683, विकास नगर में सात, सहसपुर में 35, ऋषिकेश में 29, डोईवाला में 20, चकराता में पांच डेंगू मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक मरीज रायपुर में मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 735 मरीजों की एलाइजा जांच हुई थी। इसमें आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दून अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है।