फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 12 और को लगा डेंगू का डंक

Tue, 16 Sep 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 41 हो गई है। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आया है।
विज्ञापन


20 मरीज भगत सिंह कॉलोनी के
जिलाधिकारी ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों की बैठक बुलाई है। अब तक डेंगू के सबसे ज्यादा 20 मरीज भगत सिंह कॉलोनी से मिले हैं। चार मरीज इससे सटी पूर्ण बस्ती के रहने वाले हैं।

दो मरीज सहानपुर और एक हरिद्वार का है। इन सबका दून अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में इलाज हुआ है। पांच मरीज अब भी दून अस्पताल में भर्ती हैं। 15 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी। सभी को दून अस्पताल में प्लेटलेट्स चढ़ाई गई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने बताया कि मंगलवार को भी कुछ और मरीजों की एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट आएगी। बताया कि भगत सिंह कॉलोनी, पूर्ण बस्ती, संजय कॉलोनी और आजाद कालोनी में सर्वे कर दवाएं बांटी गई हैं। नगर निगम ने भी इन स्थानों पर फागिंग की है। डॉक्टरों की टीम लोगों को जागरूक कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी
संसदीय सचिव और राजपुर रोड विधायक राजकुमार ने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को नाकाफी बताया है। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को दिए ज्ञापन में कहा कि शहर की मलिन बस्तियों में तेजी से डेंगू फैल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग सर्वे का दावा कर रहा है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिख रहा। मांग की कि दून को डालनवाला, रेसकोर्स, राजपुर और बल्लूपुर चार जोन में बांटकर निरंतर फागिंग कराई जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। विधायक ने कहा कि अभी विभाग उन्हीं स्थानों में फागिंग कर रहा है, जहां डेंगू के मामले सामने आए हैं। मंत्री ने जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें