फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल में अब तक डेंगू के पहुंचे तीन मरीज, तीनों ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडॉक्टर की सलाह- डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल आएंI
विज्ञापन




दून अस्पताल में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। उनका उपचार भी किया जा रहा है। पूर्व में भर्ती कराए गए डेंगू के दोनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा शुक्रवार को भर्ती हुए डेंगू के तीसरे मरीज की हालत भी ठीक है। नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर पांडेय का कहना है कि डेंगू-मलेरिया, चिकनगुनिया और टायफाइड के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू से बिल्कुल भी घबराना नहीं है। लक्षण दिखाई देते ही अपने निकटतम अस्पताल में जाएं और उपचार शुरू करा दें।
विज्ञापन




पिछले साल देहरादून में डेंगू के 12 सौ से अधिक मामले सामने आए थे। लेकिन, इस बार डेंगू से राहत है। शहर का एक भी मरीज अभी तक डेंगू पॉजिटिव नहीं आया है। दून अस्पताल में अभी तक डेंगू के तीन मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें एक महिला बिजनौर निवासी थी, दूसरा व्यक्ति टिहरी गढ़वाल का था। दोनों स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। शुक्रवार को डेंगू का तीसरा मरीज दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 18 वर्षीय युवक भी टिहरी गढ़वाल है। इसके अलावा अस्पताल में अभी तक टायफाइड और मलेरिया से पीड़ित 34 वर्षीय एक महिला भी सामने आ चुकी है। 26 अगस्त को भी छोटा भारूवाला निवासी महिला चिकगुनिया और इंफ्लुएंजा पॉजिटिव मिली थी। बडकोट उत्तरकाशी निवासी महिला को भी 27 अगस्त को चिकनगुनिया के कारण भर्ती कराया गया था। सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें