फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस कार्यकताओं ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला से दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनI
विज्ञापन




रुद्रपुर में प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर मसूरी महिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोकत्रंत का गला घोंटने का काम कर रही है। विपक्ष की आवाज दबाया जा रहा है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रुद्रपुर में पुलिस की बर्बरता अमानवीय व्यवहार है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राज्य की खराब कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। अब भाजपा के अंदर ही खराब कानून व्यवस्था की बात उठ रही है। पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वीकार किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। महिला अपराध बढ़े हैं। इस मौके पर जसबीर कौर, अमित गुप्ता, भरोसी रावत, महेश चंद, रामप्रसाद कवि, रमेश राव, राजीव अग्रवाल, सोनी खरोला, माधुरी टम्टा, शारदा, गुड्डी देवी, प्यारी देवी, वसीम खान, कामिल अली, नवीन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें