फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 76 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, रुद्रपुर में एक बच्ची और महिला की मौत

Thu, 24 Oct 2019 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

रुद्रपुर में आज डेंगू से एक महिला और 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविंद्रनगर निवासी 10 वर्षीय बालिका रीति व ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर में 35 वर्षीया महिला डेंगू से पीड़ित थी। बच्ची कक्षा 4 में पढ़ती थी। दोनों को 15 दिन पहले डेंगू हुआ था।

विज्ञापन

 

देहरादून जिले में 76 नए मरीजों में डेंगू


वहीं देहरादून जिले में 76 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 45 मरीजों की जांच एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में हुई। दून अस्पताल में 105 मरीजों की एलाइजा जांच में 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

गांधी शताब्दी अस्पताल में 16 में से तीन, एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में 90 में से 45 और सीएचसी रायपुर में 20 में से 10 मरीजों में डेंगू पॉजीटिव पाया गया। इस तरह से मौजूदा सीजन में जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 4705 पहुंच गई है।

विज्ञापन


जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि ऋषिकेश अस्पताल से आई रिपोर्ट एक हफ्ते की है। बुखार की प्रबलता और संख्या कम होने की वजह से 90 के लगभग मरीजों के सैंपल एकत्र होने पर एक साथ जांच की गई। इसके बाद मरीजों को दवाइयां देकर जरूरी परामर्श दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें