फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू नहीं हो रहा कंट्रोल, 752 पहुंची पीड़ितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद डेंगू मच्छर और बुकार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शनिवार को 14 नए मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू से पीड़ितों की संख्या 752 पहुंच चुकी है। जबकि असल आंकड़ा इससे अधिक है। क्योंकि निजी अस्पताल और लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में 14 नए मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डेंगू पीड़ितों की असल संख्या इससे कहीं अधिक है, लेकिन निजी पैथोलोजी की जांच और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है।
बहरहाल शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रायपुर समेत विभिन्न संवेदनशीनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे किया। साथ ही लोगों को डेंगू नियंत्रण को लेकर जानकारी भी दी गई। इस दौरान घरों में टूटे, पुराने बर्तनों, टायरों, खराब पड़े कूलरों आदि में भरे पानी मिले लार्वा नष्ट कराए गए। क्षेत्र के विजयनगर, चूना भट्टा, प्रगति विहार, लाडपुर, आमवाला, धर्मपुर आदि क्षेत्र संवेदनशील हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने लोगों से डेंगू के प्रति जागरूक रहने और बचाव करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें