फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
जीवनगढ़ की पीठ वाली गली में जलभराव की समस्या पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के वार्ड-14 में पीठ वाली गली में जलभराव होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाज सेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी बारिश में ही वॉर्ड की सभी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। जिस कारण लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव होने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। सड़क के कीचड़ में तब्दील होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। शनिवार को पीठ वाले दिन शाम के समय भीड़ बढ़ने पर दिक्कतें खासा बढ़ जाती हैं। कहा कि शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं करा रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व तक सड़कों के रख रखाव का काम ग्राम पंचायत के पास था। लेकिन अब उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरीश कंडवाल, श्यामलाल, राकेश डोभाल, अजय वर्मा, सूरज, संदीप, लाल बहादुर, हरीश उनियाल, जगदंबा प्रसाद खंडूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें