फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल से निकाले गए संविदाकर्मियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल से नौकरी से निकाले गए 300 संविदा कर्मचारियों ने सेवा विस्तार की मांग को लेकर सोमवार को भी अस्पताल की ओपीडी के बाहर प्रदर्शन किया। इन निष्कासित कर्मचारियों के साथ सोमवार को उपनल कर्मचारी महासंघ भी आ गया। महासंघ की ओर से बताया गया कि मंगलवार से प्रतिदिन दो घंटे का कार्य-बहिष्कार कर निष्कासित कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि कि अब अस्पताल की व्यवस्था बीते पांच दिनों से और ज्यादा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में नौकरी पर रखे गए 300 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है। दून अस्पताल में काम कर रहे उक्त कर्मचारियों का कार्यकाल 15 मार्च को पूरा हो गया। ये कर्मचारी निकाले जाने के बाद नौकरी में सेवा विस्तार की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, शासन का कहना है कि मामला कैबिनेट में जाएगा। उसके बाद ही कुछ निष्कर्ष निकलेगा। मालूम हो कि इतने कर्मचारियों के निकाले जाने के बाद अस्पताल में व्यवस्था डगमगा गई है। मरीजों और तीमारदारों को इलाज के लिए लंबा इंतजार कर भटकना पड़ रहा है।
कुछ कर्मचारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिलने गए थे। उनकी मुलाकात स्वास्थ्य मंत्री से नहीं हो पाई, लेकिन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर सेवा विस्तार की मांग की। कर्मचारियों की नौकरी जाने के बाद अस्पताल में मरीजों की कमी हो गई है। अब निष्कासित कर्मचारियों की जगह पर इंटर्न और मेडिकल छात्र काम कर रहे हैं।
विज्ञापन



- उपनल कर्मचारियों का भी होगा कार्य बहिष्कार -
स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह कोरंगा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सोमवार को सुबह स्वास्थ्य मंत्री से मिलने गए थे। उनसे मुलाकात नहीं हो पाई इसलिए उन्हें ज्ञापन सौंप दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि यह मामला कैबिनेट में रखा जाएगा। संजय ने बताया कि सोमवार को प्रदर्शन में उपनल कर्मचारी महासंघ भी शामिल हुआ। मंगलवार से उपनल कर्मचारी महासंघ भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर इनके साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें