फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीवार तोड़ी, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Mon, 19 Oct 2026 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक संपत्ति की चाहरदीवारी तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे संपत्ति के मालिक ने विरोध किया तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद समेत 10-12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में चालान गांव निवासी मनोहर लाल वर्मा ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी चालन गांव में एक संपत्ति है। इस संपत्ति पर शुक्रवार को रमेश चहल और उसका चालक विनेाद मसीह अपने साथियों के साथ चाहर दीवारी गिराने का प्रयास कर रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो दोनों उनके साथ गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद इन लोगों ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। मौके पर विवाद इतना बढ़ा कि इन सभी ने वर्मा और उनके साथी आशीष अग्रवाल और श्रेष्ठ मित्तल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसमें आशीष अग्रवाल और श्रेष्ठ मित्तल को गंभीर चोटें आई हैं। इन दोनों का अस्पताल में इलाज भी कराया गया।

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि घटना के संबंध में रमेश चहल और विनोद मसीह समेत 12-12 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, संपत्ति पर जबरन कब्जा करने, मारपीट करने आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए गए हैं जिनके आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें