फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस ने की कड़े भू-कानून की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापनI
विज्ञापन


भूमि की अनियंत्रित खरीद फरोख्त को रोकने की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़े भू-कानून की मांग की है। जिलाधिकारी के माध्यम से इस संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में मांग की कि उत्तराखंड में जमीनों की अनियंत्रित खरीद फरोख्त को कड़ाई से विनियमित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


भू-कानून के पक्ष में यह भी तर्क दिया गया कि उत्तराखंड राज्य का अपना विशिष्ट और शानदार सांस्कृतिक भू-दृश्य है। इसे अक्षुण्ण रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। विरल जनसंख्या घनत्व, बड़े क्षेत्र में वन भूमि के होने और सीमित कृषि भूमि तथा आवासीय भूमि उपलब्ध होने के कारण राज्य में भूमि के क्रय विक्रय को कड़ाई से नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन




इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, नवीन जोशी, डॉ. प्रतिमा सिंह, आशा टम्टा, अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर, डॉ. अरुण रतूड़ी, पार्षद मुकेश सोनकर, इलियास अंसारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें