फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आशाओं ने मानदेय और भत्ता देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन की ओर से अपनी पांच सूत्रीय मांगों के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने 25 दिन मोबिलिटी की जगह 30 दिन का मानदेय देने की मांग को मजबूती से उठाया। इसके अलावा उन्होंने स्टेशनरी और यात्रा भत्ता देने और आवाजाही के लिए वाहन उपलब्ध कराने समेत कई मांगे उठाई। संगठन की महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि वे सभी 2005 से अपनी सेवाएं दे रही हैं। सरकार को उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान लक्ष्मी कुकरेती, आनंदी गोदियाल, कुसुम चौहान, हरी देवी और रमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें