II
- देहरादून से ऋषिकेश तक भू कानून, मूल निवास अधिकार रैली निकाली
I
I
I
I उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की ओर से देहरादून से ऋषिकेश तक भू कानून, मूल निवास अधिकार रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
I
Iशुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने भू कानून और मूल निवास को लेकर शहीद स्मारक से ऋषिकेश स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक, एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिषद के प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने कहा कि जो भी सरकार सत्ता में आई वह उत्तराखंड का विकास करने में नाकामयाब साबित हुई। आज यहां के निवासियों की जमीन बेचकर, जंगल काटकर सरकार बाहर के लोगों को जमीन दिलवा रही है। अगर जल्द ही निर्णायक कदम नहीं उठाए जाएंगे तो सरकार एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे। उन्होंने यह भी कहा की जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था ढीली रही। इस दौरान नवनीत गुसाईं, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।I