विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने गन्ना भरकर चलने वाले ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा ने ट्रकों को दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बताते हुए पुलिस व परिवहन विभाग से ट्रकों को अंडरलोड संचालित कराने की व्यवस्था बनाने की अपील की है। मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित क्रय केंद्रों से गन्ना भरकर शुगर मिलों तक चलने वाले ट्रक दुर्घटना की दृष्टि से बेहद खतरनाक हैं। कहा कि अत्यधिक वजन व ट्रक बाड़ी से काफी उंचाई तक भरे होने के कारण चालक का नियंत्रण भी वाहन पर नहीं होता है। ऐसे में मार्ग पर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने इस मामले में विभाग से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विजयराम शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद