I
IIलोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली प्रधानाचार्य विभागीय सीमित परीक्षा न होने से शिक्षकों में भारी रोष है। इस संबंध में परीक्षा समर्थक प्रवक्ताओं की ओर से ऑनलाइन बैठक कर निर्णय लिया गया है कि 23 जून को बैठक का आयोजन कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वक्ताओं ने कहा, सितंबर 2024 में स्थगित परीक्षा को नौ महीने बाद भी शासन की ओर से आयोजित नहीं किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है। बैठक अनिल राणा, डाॅ. कमलेश मिश्रा, बृजेश पवार, राजेश रमोला, मनमोहन सजवाण, जवाहर मुकेश, हर्षमणी चमोली, दीपक गौड़, अनूप थपलियाल, नरेंद्र बिष्ट, दिनेश फरसवान, राहुल लिंगवाल आदि मौजूद रहे।I