फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना और बाजार में अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी से वार्ता की। कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाजार में दिन में भी चोर घूमते रहते हैं। पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन




शुक्रवार को व्यापारी नेता अंकित कंसल के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली प्रभारी से मिले। व्यापारी नेता ने कहा कि हाल यह है कि व्यापारियों को स्वयं चोर पकड़कर पुलिस को सौंपने पड़ रहे है। बाजार में बिना लाइसेंस के खड़ी होने वाली रेहड़ियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। रेहड़ी और फड़ लगाने वालों के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाए। बाजार में समय-समय पर पुलिस टीम को गश्त करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर के अंदरूनी मार्गाें पर भी रात्रिकालीन गश्त होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने व्यापारियों के साथ एक संयुक्त बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजकुमार रोहिला, अमरजीत सिंह राजू , मन्नू गुप्ता, रजत जैन, रजत अरोड़ा, अरविंद शर्मा, राहुल शर्मा, रजत निषाद, अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें