फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध बसावट की जांच करने की मांग

Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वैदिक मिशन के कार्यकर्ताओं ने बाहरी लोगों की अवैध बसावट से क्षेत्र की जनसांख्यिकी में बदलाव की आशंका व्यक्त की है। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अवैध बसावट की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मंगलवार को वैदिक मिशन के अध्यक्ष जगवीर सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि मैदानी जिलों में बाहर से समुदाय विशेष के लोगों को लाकर एक साजिश के तहत क्षेत्र में बसाया जा रहा है। समुदाय विशेष को बसाने में ग्राम पंचायत के प्रधान और पंचायत सचिव संलिप्त हैं। आरोप लगाया कि बाहरी व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज और प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं।फर्जी दस्तावेज के आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्हें सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बसाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में संरक्षित पशु की हत्या, नशा तस्करी, लव जेहाद, भूमि जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ग्राम पंचायत खुशहालपुर और भाऊवाला में कई बाहरी लोगों के बसाया गया है। इन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने इसकी उच्चस्तरीय जांच कर अवैध रूप से बसे लोगों और उन्हें बसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नरेश कुमार, पुनीत कुमार, संजय सिंह, आनंद कुमार, ऋषिपाल सिंह, रामपाल, राजकुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें