फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी कक्ष में बैठकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरना दिया। शुक्रवार को डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस गोयल के नेतृत्व में छात्रों ने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर आवेदन की तिथि को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

पारस गोयल ने कहा कि कोरोना काल में कॉलेज बंद होने की वजह से हजारों छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। बताया कि एसटी, एससी और ओबीसी के करीब पांच हजार छात्र में से केवल 74 छात्र ही आवेदन कर पाए हैं। ऐसे में आवेदन की तिथि न बढ़ने से हजारों छात्रों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने के संबंध में समाज निदेशक को सूचित कर दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ, मोहन, सचिन चौहान, मनीष, करण, अमन, अक्षय सैनी, आयुष, शुभम, प्रवीन, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें