ग्राम पंचायत समाल्टा में विकास के कार्यों में धांधली का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से बनाई गई जांच कमेटी पर सवाल उठाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नए सिरे से जांच कमेटी का गठन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत समाल्टा में केंद्रीय वित्त व मनरेगा योजना से कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप ग्राम निवासी विजय राम ने लगाया था। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कालसी के खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करते हुए 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी थी। उधर, शिकायतकर्ता विजय राम ने जांच कमेटी के सदस्यों का विकास योजनाओं से जुड़ा होने के कारण जांच प्रभावित होने की आशंका जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कमेटी का गठन नए सिरे से किए जाने की मांग की है।