फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील मुख्यालय पर शहीद स्मारक बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड आंदोलनकारियों की याद में तहसील मुख्यालय पर शहीद स्मारक बनाए जाने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा।
विज्ञापन

गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी के नेतृत्व में सभा के सदस्यों ने दिनकर विहार स्थित विधायक आवास पर मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में प्रदेश के वीरों ने बलिदान दिया था। प्रदेश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीदों की स्मृति में विकासनगर में कोई स्मारक आदि नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तहसील परिसर में भव्य स्मारक का निर्माण किया जाना चाहिए। मौके पर मोहिनी नौटियाल, अनुप सिंह राव, सुमन मोहन ममगाईं, लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, सुभाष ममगाई, अजय जुयाल, जीवन सिंह सजवाण आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें