फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डिमांड 8400 की, आईं सिर्फ एक हजार स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के कई वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। निगम के सौ वार्ड में करीब 8400 पोल ऐसे हैं, जो बिना स्ट्रीट लाइट के शोपीस बने हुए हैं। मेयर के साथ ही नगर आयुक्त कई बार स्ट्रीट लाइट का काम देख रही कंपनी को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन सालभर से भी अधिक समय के बाद कंपनी केवल एक हजार स्ट्रीट लाइट ही उपलब्ध करा पाई है। इससे अधिकतर नए वार्ड में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल, निगम के नए वार्ड में पांच साल बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई हैं। नए वार्ड में करीब 8400 पोल ऐसे हैं, जो बिना स्ट्रीट लाइट के ही खड़े हैं। लाइट उपलब्ध कराने के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त कई बार निगम में स्ट्रीट लाइट का काम देख रही ईईएसएल को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन आज तक निगम को केवल एक हजार लाइट ही उपलब्ध करा पाई है। अन्य लाइट कब तक उपलब्ध हो पाएगी इस पर भी अभी तक असमंजस बना हुआ है।






तो भुगतान के चक्कर में कंपनी उपलब्ध नहीं करा पा रही लाइट



लाइट की गुणवत्ता, समय से उपलब्ध न कराने आदि को लेकर नगर आयुक्त ने कंपनी का एक करोड़ से अधिक का भुगतान रोका है। बताया जा रहा है इसी चक्कर में कंपनी लाइट उपलब्ध नहीं करा पा रही है। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि जब भुगतान नहीं होगा तो वह लाइट कैसे खरीदेंगे।
विज्ञापन







पार्षदों में आक्रोश, जल्द लाइट उपलब्ध कराने की मांग

लंबे समय स्ट्रीट लाइट उपलब्ध न होने से पार्षदों में आक्रोश हैं। चूंकि, निगम का बोर्ड खत्म होने वाला है, लोग पार्षदों से लगातार स्ट्रीट लाइट की मांग कर रहें हैं। कांग्रेस के साथ ही भाजपा के पार्षद इस समस्या को कई बार मेयर और नगर आयुक्त के सामने उठा चुके हैं। पार्षद उर्मिला थापा, बीना रतूड़ी, डॉ. विजेंद्र पाल सहित तमाम पार्षदों का कहना है कि लाइट उपलब्ध न होने के कारण उन्हें जनता का आक्रोश झेलना पड़ रहा है।






कंपनी को तत्काल स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर से निर्देश दिए हैं। कंपनी ने हफ्तेभर के अंदर लाइट उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद भी अगर लाइट उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो नियमानुसार कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




- सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें