विकासनगर। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य बचना शर्मा ने मंगलवार को उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लाखामंडल स्थित राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग की। बचना शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि स्कूल में बालिकाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, हॉस्टल और शिक्षकों की कमी है। कई विषयों में शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस कारण पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आयोग अध्यक्ष से तत्काल कार्रवाई की मांग की। बचना शर्मा ने स्थानीय विधायक पर स्कूल के उच्चीकरण में रुचि न दिखाने का आरोप लगाया। आयोग अध्यक्ष ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई के आदेश भी दिए। इस अवसर पर ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद