चकराता। कैट प्लान योजना के अंतर्गत ग्राम बनियाना-क्वांसी में मंगलवार को 25 किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रशिक्षक नवनीत कुमार ने मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार और आय बढ़ाने का बेहतर साधन बताया। उन्होंने कहा कि किसान मशरूम का उत्पादन करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इससे आसपास के अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीषा देवी, वन दरोगा वीरेंद्र सिंह भंडारी, सहायक वन दरोगा कपिल चौहान और अमर शहीद केसरी चंद राजकीय उद्यान नगऊ के प्रभारी एमएच खान, सरिता चौहान, ऊषा तोमर, मोनिका देवी, रीना देवी, बेलो देवी, कलावती, सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद