फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नहर के किनारे बने कूड़ादान, कार्रवाई और नियमित सफाई कराने की मांग

Fri, 27 Nov 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- शक्ति नहर के स्थानीय लोगों ने उठाई मांग, गंदगी से दूषित हो रहा है पर्यावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। डाकपत्थर शक्ति नहर के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा धीरे-धीरे नहर तक पहुंच रहा है। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई और नियमित सफाई कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि नहर किनारे प्लास्टिक, घरेलू कचरा और अन्य अपशिष्ट जमा होने से गंदगी बढ़ रही है। हवा और बारिश के कारण कूड़ा नहर में पहुंचता है। इससे जलीय जीवों के लिए खतरा पैदा होने के साथ आसपास का प्राकृतिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। विभाग को कूड़ा हटाने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रोहन वर्मा, ऋषभ नेगी, अभिषेक चौहान समेत अन्य स्थानीय निवासियाें ने संबंधित विभाग से नहर किनारे जमा कूड़े का तत्काल निस्तारण कराने और कूड़ा डालने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

ग्राम प्रधान ममता चौधरी ने बताया कि पंचायत की ओर से घर-घर जाकर मामूली शुल्क पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कुछ लोग नहर किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन


नहर किनारे कूड़ा न डालने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। जमा कूड़े की सफाई के निर्देश दिए जाएंगे और कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाकर लागू की जाएगी। - विमल डबराल, जनसंपर्क अधिकारी यूजेवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें