चकराता। भाजपा क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लाखामंडल में बंद पड़े औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए बचना शर्मा ने बताया की लाखामंडल में वर्ष 2014 से आईटीआई संचालित थी। लेकिन, कोरोना काल में उसे बंद कर दिया गया। बताया कि अब स्थानीय युवकों को रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए शहर का रुख करना पड़ रहा है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आईटीआई को फिर से शुरू किया जाना आवश्यक है। बताया कि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के अवसर सीमित हो जाएंगे। इस मौके ओम प्रकाश, दीवान सिंह, बाबूराम शर्मा, विनोद गौड़, राजू थपलियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद