अपनी मांगों को लेकर दून मेडिकल कॉलेज मे धरना प्रदर्शन करते इंटर्न डॉक्टर। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों को दो महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। जिसके कारण इंटर्न डॉक्टरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। नैनीडांडा विकास समिति देहरादून के सचिव अर्जुन पटवाल ने इस पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिन डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर रात दिन ड्यूटी की। उन्हें गत दो माह से स्टाइपेंड न देना कहीं न कहीं सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। मात्र 17 हजार प्रतिमाह के लिए इंटर्न डॉक्टरों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इससे पूर्व स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए भी इंटर्न को आंदोलन करना पड़ा था। तब जाकर सरकार द्वारा उनका स्टाइपेंड बढ़ाया गया था। समिति ने मांग की है कि शीघ्र गत दो माह का इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड का भुगतान किया जाए। मा.सि.रि.