ावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप उद्घाटन करते विपिन बलूनी साथ में शोभा ध्यानी व अन्य अतिथिगण। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
17वीं उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को बलूनी क्लासेस के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने किया। स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जाएगा। गढ़वाल पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव आदित्य बड़थ्वाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने के लिए अध्यक्ष व वरिष्ठ आईपीएस अमित कुमार सिन्हा का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेहरू कॉलोनी स्थित दफ्तर में हुआ था। इस अवसर पर जीपीए के अध्यक्ष राजेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से अनुमानित 200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिनमें से विजेताओं का चयन 26 दिसंबर को बीकानेर राजस्थान में होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप व 20 जनवरी को मंगलौर कर्नाटक में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।