देहरादून। जगतबंधु सेवा ट्रस्ट व भारत विकास परिषद क्लिमेंट टाउन शाखा की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है l कार्यक्रम का आयोजन गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल चंद्रबनी चौयला में किया गया l साथ ही साथ संस्था के माध्यम से पिछले एक वर्ष से सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है l संस्था के माध्यम से सुबह एवं शाम का भोजन सीनियर सिटीजन के सेवार्थ हेतु पिछले एक वर्ष से निशुल्क दिया जाता है l संस्था के द्वारा आज सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है l इस सेवा का लाभ वह सीनियर सिटीजन निशुल्क उठा सकते हैं जो घर पर अकेले रहते हैं l